Search Engine Trends

You are here: Home > > बाजार में आया टैबलेट फोन

बाजार में आया टैबलेट फोन


टैबलेट पीसी के इस जमाने में फिक्स्ड लाइन फोन ने भी इसी रूप में अवतार लिया है। टेल्स्ट्रा कंपनी ने दुनिया का पहला टचस्क्रीन टैबलेट फोन पेश किया है। इसमें अन्य खूबियों के साथ फेसबुक, यू-ट्यूबी, एसएमएस और फोटो एप्लीकेशन भी हैं। ये सभी लैंडलाइन पर ही उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत है 300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, यानी करीब 12,500 रुपए।
  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Twitter
  • RSS
You are here: Home > > फेसबुक, ट्विटर खोलेगा आपके राज

फेसबुक, ट्विटर खोलेगा आपके राज

bhaskar
आपने यदि फेसबुक, ट्विटर या ऑकरुट पर अपने प्रोफाइल में मूल फोटो भी लगाया हुआ है, तो समझिए आपका राज खुल गया। इससे कोई भी अपने मोबाइल पर आपकी तस्वीर खींचकर नाम, फोन नंबर और यहां तक कि घर का पता भी जान सकता है। यह कमाल एक नए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का है। इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर आप किसी भी अजनबी शख्स की तस्वीर खींचने के बाद महज एक बटन दबाने पर उसकी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन पांच मेगापिक्सल वाले कैमराफोन में ही काम करता है। इसे बनाने वाले ऑक्सफोर्ड इंटरनैट इंस्टीच्यूट के डॉ. ईयान ब्राउन कहते हैं कि प्रायवेसी सुरक्षित रखनी हो तो उसे सोशल नैटवर्किग साइटों पर जानकारियों को निजी रखना चाहिए।
  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Twitter
  • RSS
You are here: Home > > दीवारों के आर-पार देख सकेगा मोबाइल

दीवारों के आर-पार देख सकेगा मोबाइल

bhaskar
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जो एक्स-रे के सहारे यह पता लगा सकता है कि दीवार से दूसरी ओर कौन है और वहां क्या हो रहा है। सॉफ्टवेयर के विकासकर्ता क्रिश्चियन सेंडोर ने कहा कि यह एप्लीकेशन फोन के कैमरे के साथ मिलकर काम करता है। इसे डाउनलोड करने के बाद यूजर जब किसी बिल्डिंग की ओर कैमरा घुमाएगा तो उसे उसके अंदर हो रही गतिविधि के बारे में थ्री-डी तकनीक के जरिए सारी जानकारी मिल जाएगी। सॉफ्टवेयर के निर्माताओं ने इस तकनीक के उपयोग के लिए नोकिया कंपनी के साथ समझौता किया है। कंपनी अगले दो साल में इसे बाजार में पेश करेगी।
  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Twitter
  • RSS
You are here: Home > > ऑपेरा मिनी ब्राउजर अब आईफोन में भी

ऑपेरा मिनी ब्राउजर अब आईफोन में भी

aa यूजर्स के भारी दबाव के बाद एप्पल ने ऑपेरा मिनी ब्राउजर को आईफोन में इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। अब आईफोन यूजर्स ऑपेरा मिनी को सीधे डाउनलोड कर सकेंगे। ऑपेरा मिनी खासतौर पर मोबाइल के लिए ही बना है। यह इंटरनेट के लिए इस्तेमाल होने वाले परंपरागत ब्राउजरों से छह गुना तेज है। इसी को देखते हुए आईफोन यूजर्स लगातार इसे आईफोन का हिस्सा बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन प्रतिद्वंद्वी होने के कारण एप्पल इससे हिचक रहा था। अब आईफोन यूजर्स मुफ्त में एप्पल के एप्लीकेशन स्टोर से ऑपेरा मिनी को डाउनलोड कर सकेंगे। ऑपेरा मिनी आईफोन के डाटा ट्रैपिक को 90 फीसदी तक हटा देता है, जिससे ब्राउजिंस तेज होती है।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Twitter
  • RSS
You are here: Home > > क्या एंटी वायरस ही काफी है

क्या एंटी वायरस ही काफी है




आपके कंप्यूटर को सिर्फ वायरस से ही खतरा नहीं है Spyware और Malware भी नुकसानदेह होते हैं आपके कंप्यूटर के लिए ।
ये आपके कंप्यूटर पर एंटी वायरस प्रोग्राम को चलने से रोक सकते हैं,
आपके मुख्य फोल्डर कि जगह पर .exe के रूप में प्रतिरूप फोल्डर बनाकर आपके फोल्डर तक आपकी पहुँच रोक सकते हैं ।
आपके होम पेज को बदल सकते हैं, और आपके पेन ड्राइव से अन्य कंप्यूटर में भी फैलते है ।

ऐसी और इसके जैसी अन्य समस्याओ से निपटने में आपके मुफ्त के एंटी वायरस सक्षम नहीं होते, अब एक मुफ्त टूल जो आपके कंप्यूटर से सभी Spyware और Malware को हटा देगा । एक जरुरी औजार आपके कंप्यूटर के लिए ।

सिर्फ ७ एमबी आकार में ।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।
  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Twitter
  • RSS