Search Engine Trends

Showing posts with label अब गायब नहीं होगा सेलफोन का डाटा. Show all posts
Showing posts with label अब गायब नहीं होगा सेलफोन का डाटा. Show all posts
You are here: Home > , > आपका जी-मेल हैक? ऐसे लगाएं पता

आपका जी-मेल हैक? ऐसे लगाएं पता

अगर आप जी-मेल अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो हैकिंग से बचने के लिए आपको अपनी लॉग-इन एक्टिविटीज याद रखनी चाहिए। यदि नहीं है, तो जी-मेल खोलकर पेज के सबसे आखिर में देखें। वहां पिछले एक्सेस का समय और तारीख होगी। साथ ही आईपी एड्रेस और डाटा का भी जिक्र होगा। उस आईपी एड्रेस से आप हैकर का लोकेशन भी जान सकते हैं।

जी-मेल एक्सेस करने के बाद आपको लॉग-इन टाइम और तारीख याद रखनी चाहिए। इससे भी हैकिंग का पता लगाया जा सकता है। अगर आप घर और दफ्तर दोनों जगह लॉग-इन हैं तो इसका भी पता लगाया जा सकता है। हैक की आशंका पर पासवर्ड फौरन बदल देना चाहिए।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Twitter
  • RSS
You are here: Home > > अब गायब नहीं होगा सेलफोन का डाटा

अब गायब नहीं होगा सेलफोन का डाटा

सेलफोन के चोरी होने या खराब होने पर आपको फोन से ज्यादा उसमें सुरक्षित डाटा की होती है। लेकिन भारत संचार निगम लिमिटेड ने इसका भी हल निकाल लिया है। बीएसएनएल ने अपनी तरह की यूनीक फोन बेकअप सर्विस शुरू की है।
इस सर्विस के तहत जिनके पास जीपीआरएस सेलफोन हैं, वे अपने सभी कॉन्टेक्ट्स नंबर लिस्ट, एसएमएस, वीडियो एवं म्यूजिक क्लिप सब कुछ सेव कर सकेंगे, जबकि नॉन जीपीआरएस हेंडसेट में सिर्फ कॉन्टेक्ट्स नंबर लिस्ट ही सेव हो सकेगी। यह सुविधा पंजाब और चंडीगढ़ सर्किल में लागू कर दी गई है।

एसएमएस पर उपलब्ध होगी यह सुविधा:



बीएसएनएल की यह सुविधा लेने के लिए सेलफोन उपभोक्ता को मात्र एक एसएमएस करना होगा। इसके लिए अपने हेंडसेट से एसयूबी टाइप कर 58989 पर एसएमएस करना होगा। इसके लिए बीएसएनएल की ओर से 30 रुपये प्रतिमाह चार्ज किए जाएंगे। इसके बाद मोबाइल सब्सक्राइबर के सेलफोन पर लिंक आयेगा और यह ऑ:शन उनके मोबाइल पर डाउनलोड हो जाएगा।



इसकी खास बात यह भी होगी कि यह डाटा दो से तीन दिन में अपने आप अपडेट होता रहेगा। सब्सक्राइबर के डाटा की गोपनीयता बनाये रखने के लिए उसे एक यूजर नेम और पासवर्ड भी दिया जाएगा। जिसके जरिए वे अपने कॉन्टेक्ट्स व अन्य जरूरी डाटा एक्सेस कर सकेंगे।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Twitter
  • RSS