Posted in
इंटरनेट
| Saturday, February 20, 2010
हाल के दिनों में इंटरनेट को लेकर उठे कई तरह के विवादों के बीच यह बात भी सामने आई है कि इंटरनेट का समुचित इस्तेमाल इंसानी दिमाग को और तेज बना सकता है। अमेरिकी प्रांत उत्तरी कैरोलीना के ऐलान विश्वविद्यालय के इमेजिंग इंटरनेट सेंटर और प्यू इंटरनेट तथा अमेरिकन लाइफ प्रोजेक्ट की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है। सर्वेक्षण में शामिल 395 इंटरनेट उपभोक्ताओं और विशेषज्ञों में से तीन चौथाई से ज्यादा ने माना है कि इंटरनेट के इस्तेमाल से लोगों के दिमाग को तेज किया जा सकता है। इमेजिंग इंटरनेट सेंटर की निदेशक जेना एंडरसन ने बताया कि सर्वेक्षण में शामिल अधिकतर लोगों ने माना कि इंटरनेट वर्ष 2020 तक पढ़ने और लिखने की इंसानी क्षमता को बढ़ा देगा। उन्होंने कहा कि चार में से तीन विशेषज्ञों के अनुसार इंटरनेट के प्रयोग से मनुष्य की बुद्धिमत्ता को बढ़ाया जा सकता है और दो तिहाई लोगों ने माना कि इंटरनेट लिखने-पढ़ने और ज्ञान में वृद्धि करता है। लेकिन सर्वेक्षण में शामिल 21 प्रतिशत लोगों ने यह भी माना कि इंटरनेट का बहुत अधिक इस्तेमाल करनेवालों पर इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है और उनके सामान्य ज्ञान का स्तर घट सकता है। सुश्री एंडरसन ने कहा कि अब भी कई लोग ऐसे हैं जो गूगल, विकीपीडिया और ऐसे ही अन्य ऑनलाइन सर्च इंजनों का विरोध करते हैं। इस सर्वेक्षण में विशेषज्ञ के तौर पर वैज्ञानिकों, उद्योगपतियों, सलाहकारों, लेखकों और कंप्यूटर विशेषज्ञों को शामिल किया गया था। इनमें से कुछ का यह भी मानना था कि इंटरनेट से न केवल ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम होती है, बल्कि गहराई से चिंतन करने की प्रवृत्ति भी प्रभावित होती है। सर्वेक्षण के अनुसार 42 फीसदी विशेषज्ञों का कहना है कि कड़े सुरक्षा उपायों के चलते वर्ष 2020 तक इंटरनेट पर छद्मनाम का इस्तेमाल करके की जानेवाली गतिविधियों को रोका जा सकेगा।
Posted in | Thursday, February 11, 2010
अपनी ग़लतियों से सीखें आपमें से बहुत से लोग लेबल या टैग का ग़लत इस्तेमाल करते हैं। जैसे आप में से बहुत लोगों का लेबल आपका नाम या सर्वाधिकार सुरक्षित ऐसा कुछ होता है। प्रश्न यह है कि आख़िर लेबल है क्या बला? लेबल को आप संदर्भ शब्द से सम्बंधित कर सकते हैं। ऐसे शब्द जो आपकी पोस्ट में बहुत महत्वपूर्ण हैं और आप जिन शब्दों को लेकर गूगल सर्च में अपने ब्लॉग को गूगल सर्च में नामांकित कराना चाहते हैं। आप इससे विस्तृत ढंग से मेरे इस अन्य किसी ब्लॉग पर लगे लेबल या मूल से समझ सकते हैं। एक यही तरीक़ा नहीं है जिससे अपनाकर आप गूगल खोज में सबसे ऊपर आ सकते हैं। और बातें है जिनका ध्यान रखना होता है। जिनमें से एक बात को आपको अवश्य माननी चाहिए वह है कि आप अपने ब्लॉग के हर पृष्ठ को गूगल के लिए अलग कर दें यानी हर पेज अपनी यूनिक आई डी रखे। इसको इस तरह से आसानी से समझ सकते हैं कि जब आप अपने ब्लॉग को ब्राउज़र में खोलते हैं तो ब्राउज़र में ऊपर पहले आपके ब्लॉग का नाम आता है फिर आपकी पोस्ट का नाम आता है फिर कुछ और जैसे इंटरनेट एक्स्प्लोरर या मोज़िला फ़ायर फ़ॉक्स या अन्य कुछ। लेकिन जब आप अपने ब्लॉग के हर पन्ने के लिए यूनीक आई डी सेट कर देते हैं तो सिर्फ़ आपकी पोस्ट का शीर्षक और ब्राउज़र का नाम आता है। ऐसा उत्कृष्ट तरीक़ा आजकल वर्डप्रेस में इस्तेमाल होता हैं। ब्लॉगर ने इसे अभी नहीं अपनाया है लेकिन इसे आगे अपनाया जाना निश्चित है। लेकिन इस बेहतरीन सुविधा से आप आज ही से लाभांवित हो सकते हैं आइए इसे कैसे किया जाये इसे समझें:
प्रक्रिया/अपनाये जाने वाले चरण:
आप डैशबोर्ड पर जायें > फिर लेआउट पर जायें > फिर Edit HTML का विकल्प चुनें
तत्पश्चात इस कोड की सर्च करें:
और इस पूरे कोड को इस कोड से बदल दें:
|
और इस तरह सारा काम ख़तम हो गया।
इसके फ़ायदे:
1. गूगल में सर्च करने करने पर आपका ब्लॉग 1 से 5 खोज पेजों में शामिल हो जाता है।
2. आपके ब्लॉग की गूगल रैंक बढ़ती है
3. आपके ब्लॉग का टैफिक भी बढ़ता है
महत्वपूर्ण: इस सब प्रक्रिया में रैंक बढ़ने में लगभग 15 दिन या एक महीना लगेगा या इस बात पर निर्भर करेगा कि आप अपने लेबल/ टैग को किस तरह इस्तेमाल करते आ रहे हैं या अब करेंगे।
आशा करता हूँ कि आप इस लेख से लाभांवित हुए होंगे। आपके ब्लॉग में और सुधार होगा।
Posted in | Thursday, February 4, 2010

www.rishta.com पर लॉग ऑन करें और पाएं अपना मनपसंद जीवन साथी। यह वेबसाइट ऐसे लोगों के लिए बहुत ही मददगार है जो अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण हमसफर को तलाशने के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। इस साइट पर विभिन्न क्षेत्रों के सफल लोगों के बारे में जानकारी है जैसे कि सीईओ, साइंटिस्ट, डॉक्टर, आईटी प्रोफेशनल, वकील, निवेशक, प्रोफेशनल मॉडल और खूबसूरत लड़कियां। आप इस साइट के माध्यम से योग्य जीवनसाथी और दोस्त की तलाश पूरी करसकते हैं। www.indiabestmatch.com पहली सौ प्रतिशत फ्री भारतीय वैवाहिक साइट है। अपना प्रोफाइल रजिस्टर करें और तलाशें मनपसंद जीवनसाथी।